फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आज जारी होगी ग्राम पंचायतों के वार्डों की प्रस्तावित सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर प्रशासन ने तेजी पकड़ ली है। इसी कड़ी में जिले की ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायत के वार्डों के परिसीमन की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूरी की जा रही है। 28 जुलाई को ग्राम पंचायतों के वार्ड परिसीमन की प्रस्तावित सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद आम जनता 29 जुलाई से दो अगस्त तक आपत्तियां व सुझाव दे सकेगी। प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण 3 से 5 अगस्त तक किया जाएगा और 6 से 10 अगस्त के बीच अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. पवन अग्रवाल ने बताया कि परिसीमन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ तय समय में पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता को आपत्ति और सुझाव देने का पूरा अवसर दिया जाएगा। सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं। डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि ब्लॉक स्तर पर फील्ड निरीक्षण कर गांवों में जानकारी चस्पा की जाए, ताकि किसी प्रकार का भ्रम या विवाद न हो। गांवों में पंचायत चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। संभावित प्रत्याशियों ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है और जातीय समीकरणों को मजबूत करने की रणनीति बनाने लगे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की स्थिति
ग्राम पंचायत - 800
न्याय पंचायत-101
ग्राम पंचायत सदस्य-10038
बीडीसी-993
डीडीसी-40
मतदान केंद्र-934
मतदान स्थल-2524
कुल वोटर-16,78,774
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें