फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दूर होगी जलभराव की समस्या, आवागमन होगा सुगम

विज्ञापन
बलरामपुर में ​स्थित नगर पालिका कार्यालय।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शहर के विभिन्न वार्डों में नाला, स्लैब और सड़क निर्माण के कार्यों को स्वीकृति मिल गई है। इन विकास कार्यों पर 64 लाख रुपये से अधिक की लागत आएगी। योजनाओं के पूरा होने से जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी, आवागमन भी सुगम होगा।
विज्ञापन


सीवरेज एवं जल निकासी योजना के तहत भगवतीगंज उत्तरी वार्ड से गोंडा रोड के किनारे ओम प्रकाश गौतम के मकान से साकेत बुक डिपो होते हुए सुआंव तक आरसीसी नाला व स्लैब निर्माण कराया जाएगा। इस पर 24.87 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पूरबटोला पूर्वी वार्ड में आरसीसी नाला व स्लैब निर्माण पर 22.83 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत अस्पताल वार्ड में सीसी सड़क, नाली व स्लैब निर्माण कार्य 12.14 लाख रुपये से कराया जाएगा। इसके अलावा 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से नगर पालिका क्षेत्र में डीएवी स्कूल से मानसपुरी मोड़ तक मिट्टी भराने का कार्य एवं नाले पर ड्रेन कवर निर्माण कराया जाएगा, जिस पर 4.27 लाख रुपये खर्च होंगे।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि नगर का समग्र विकास पालिका की प्राथमिकता है। इन विकास योजनाओं से शहर की जलनिकासी व्यवस्था बेहतर होगी, सड़कों की हालत सुधरेगी और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें