फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कांवड़ यात्रा में चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

Sat, 25 Jul 2026 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-24-बलरामपुर के पुलिस कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद कर्मी ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में डायल यूपी-112 में तैनात पीआरवी कमांडरों, सब-कमांडरों और पायलटों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


एएसपी ने कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, किसी भी सूचना पर त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए।

उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, रूट डायवर्जन तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी जोर दिया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा सकुशल संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में क्षेत्राधिकारी यातायात वीरसेन सिंह, प्रभारी डायल यूपी-112 सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें