फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पौधशाला ने बदली कंचन देवी की जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहरा बाजार(बलरामपुर)। स्थानीय विकास खंड के ग्राम सुर्जनपुर में पौधशाला का संचालन कर कंचन देवी न केवल खुद बल्कि दूसरों के जीवन को भी खुशियों से महका रही हैं। दो साल पहले मात्र 10 हजार रुपये से पौधशाला की शुरुआत की थी, जिससे अब छह से सात लाख रुपये सलाना कमा रही हैं।
विज्ञापन

बैरिया सुर्जनपुर निवासी कंचन देवी ने बताया कि पति की कमाई सही ढंग से न हो पाने के कारण उन्हें खुद ही कुछ करने का मन बनाया। इसके बाद पौधशाला शुरू करने की बात पति राजेश कुमार को बताई, जिस पर उन्होंने इस काम में सहयोग करने की बात कही। वर्ष 2022 में 10 हजार रुपये की लागत से घर के बगल ही पौधशाला का संचालन शुरू किया। दिनरात कड़ी मेहनत की बदौलत आज पौधशाला से साल में छह से सात लाख रुपये आमदनी हो रही है।
इस काम में उनके साथ तीन और महिलाएं काम कर रही हैं। पति राजेश कुमार क्षेत्र के सराय खास, मौर्या गंज, रेहरा बाजार, सादुल्लाहनगर व गोंडा सहित आसपास के जनपदों में पौधों की सप्लाई करते हैं। कंचन देवी ने बताया कि पौधशाला में शाखू, सागौन, लिपटस, पाकड़, पीपल, बरगद, धूप, चंदन, आम, अमरूद, कटहल, नींबू, जामुन व संतरा के साथ तमाम औषधीय पौधे भी मौजूद हैं। बीडीओ रेहरा बाजार रजनीश कुमार शुक्ला ने बताया कि कंचन को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें