फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सोहेलवा जंगल में पेड़ से लटकता मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवा (बलरामपुर)। जरवा के सोहेलवा जंगल में बुधवार की शाम को पेड़ से महिला का शव लटकता पाया गया है। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि कोयलाबास चौकी के पास रामपुर रेंज में जंगल के बीच पेड़ पर मिले शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

शाम 7:30 बजे नेपाली बकरी चरवाहों से एसएसबी को सूचना मिली कि एक महिला का शव जंगल में पेड़ से लटक रहा है। तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया। जरवा के मोकमपुर व बेतहनिया आदि गांव के लोगों को बुलाकर पहचान व पूछताछ की गई। महिला की उम्र करीब 45 वर्ष है। पहनावे तथा शक्ल से नेपाली प्रतीत होती है। शव के संबंध में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। शव का पंचनामा कराकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें