फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पूजा-पाठ व मंगलकामनाओं संग हुई नव वर्ष की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नववर्ष की शुरुआत लोगों ने पूजा-पाठ व मंगल कामनाओं के साथ की। बुधवार को सुबह होते ही लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और नए साल में परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। जिले के मंदिरों में पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लाग रहा। 2024 को अलविदा व नववर्ष 2025 के स्वागत के लिए मंगलवार की रात लोगों ने जमकर जश्न मनाया। जिले के ऐतिहासिक महत्व व प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर आनंद उठाया। दोस्तों को उपहार भेंटकर नये साल की बधाई देने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।
विज्ञापन

नव वर्ष को लेकर युवक-युवतियों में खासा उत्साह देखने को मिला। होटल व सार्वजनिक स्थलों पर नये साल का जश्न धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी। पूरे दिन श्रद्धालुओं ने मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना की। बिजलीपुर स्थित बिजलेश्वरी देवी मंदिर, नगर के झारखंडी मंदिर, उतरौला के ज्वाला देवी मंदिर, सोहेलवा के रहिया देवी मंदिर एवं झारखंडेश्वर महादेव मंदिर में भी पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं बच्चों ने परिजनों के साथ बौद्ध धर्मस्थल श्रावस्ती, चित्तौड़गढ़ जलाशय, कोयलाबास व सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग आदि स्थानों का भ्रमण कर खूब आनंद उठाया। लोगों ने दोस्तों एवं रिश्तेदारों को उपहार व फूल आदि भेंटकर नए वर्ष की बधाई दी।

पूरे दिन चला बधाई देने का सिलसिला
नव वर्ष पर बधाई देने का सिलसिला मंगलवार की देर रात शुरू होकर बुधवार को पूरे दिन चला। लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा सरकारी विभागों में भी अधीनस्थों ने अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर नव वर्ष की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें