फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नगर पालिका अध्यक्ष ने सफाईकर्मियों को किया सम्मानित

Fri, 06 Nov 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। दीपावली समेत पांच पर्वों के अवसर पर आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने नगर पालिका कार्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और सभासदों को सम्मानित किया गया। मातृशक्ति को साड़ी भेंट की गई, जबकि सभी को मिष्ठान और उपहार वितरित कर पर्व की खुशियां साझा की गईं।
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष ने सफाई, प्रकाश व्यवस्था और जलापूर्ति से जुड़े कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नगर की स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता और विकास कार्यों को गति देने में पालिका कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके परिश्रम और कर्तव्यनिष्ठा के चलते ही नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि नगर का विकास नगर पालिका परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हैं। ऐसे आयोजन कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाने के साथ ही आपसी सौहार्द को भी मजबूत करते हैं।
विज्ञापन


समारोह में सभासदों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, सेक्टर संयोजकों और बूथ अध्यक्षों को भी मिष्ठान एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। अंत में नगर पालिका अध्यक्ष ने धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की शुभकामनाएं देते हुए नगरवासियों के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें