फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नौ केंद्रों पर कल से शुरू होगी मदरसा बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
नगर ​स्थित मदरसा जामिया अरबिया अनवारुल कुरान। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। नौ से 14 फरवरी के बीच सेकेंड्री (मुंशी/मौलवी) और सीनियर सेकेंड्री (आलिम) की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। मदरसा बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में नौ केंद्र बनाए गए हैं। जिले में 2,653 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत कुमार मौर्य ने बताया कि परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह आठ से 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चलेगी। मदरसा जामिया अनवारूल कुरान बलरामपुर, ईशावास्यं एजुकेशन इकोपोडियम इंटर कॉलेज तुलसीपुर, मदरसा फजले रहमानिया पचपेड़वा, मझौली कन्या इंटर कॉलेज गैसड़ी, मेवालाल वर्मा इंटर कॉलेज शाहपुर इटई, मदरसा जामिया मोइनिया निस्वां कॉलेज गैड़ास बुजुर्ग, एमपीएस इंटर कॉलेज अलीगंज बौड़िहार व मदरसा दारुल उलूम सरकारे आसी मो. इलाही रेहरा बाजार को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
नकल विहीन बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के लिए डीएम विपिन कुमार जैन ने तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट व 16 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र मदरसा में वितरित किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा व वायस रिकॉर्डिंग दुरुस्त कराने व अन्य कमियों को परीक्षा शुरू होने से पहले दूर करने का निर्देश प्रबंधकों को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें