फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कायाकल्प टीम ने 21 बिंदुओं पर चिकित्सा सुविधाओं की परखी हकीकत

Sat, 05 Sep 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-20-बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में जायजा लेती टीम ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला मेमोरियल अस्पताल में चिकित्सा संसाधनों और स्वास्थ्य सेवाओं का आकलन करने के लिए शनिवार को कायाकल्प की टीम पहुंची। कायाकल्प पियर असेसमेंट के तहत टीम ने स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता समेत 21 बिंदुओं पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टीम को कई खामियां मिलीं।
विज्ञापन


टीम के सदस्य डॉ. राम समुझ चौधरी ने लैब, सर्जिकल, मेडिकल और इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। लैब में उन्होंने एलटी और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन से संबंधित सवाल किए। किसी भी कर्मी के सही जवाब नहीं देने पर उन्होंने नाराजगी जताई और इसे रिकॉर्ड में दर्ज किया। टीम के पहुंचने पर कई लैब टेक्नीशियन और स्वास्थ्य कर्मी वहां से चले गए। मौजूद कर्मचारियों से भी बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

इसके बाद टीम ने सर्जिकल वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था देखी। पंखे पर गंदगी जमा होने और हैंडओवर रजिस्टर उपलब्ध नहीं होने पर टीम ने नाराजगी जताई। इस दौरान मेमोरियल अस्पताल की गुणवत्ता प्रबंधक डॉ. रुचि पांडेय, महिला अस्पताल के गुणवत्ता प्रबंधक वसीम अहमद, जफर खान, वार्ड बॉय तिलक राम वर्मा और कमला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अस्पताल के सीएमएस डॉ. हीरालाल ने बताया कि कायाकल्प के तहत पियर असेसमेंट किया गया है। निरीक्षण में मिली कमियों को दूर कराया जाएगा। जल्द ही कायाकल्प के तहत आंतरिक मूल्यांकन भी किया जाएगा।

सफाई ठेकेदार के सुपरवाइजर को नहीं मिला प्रशिक्षण

टीम के निरीक्षण में अस्पताल की साफ-सफाई के लिए चयनित संस्था के सुपरवाइजर की लापरवाही भी सामने आई। जांच में पता चला कि सुपरवाइजर ने बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन समेत अन्य संबंधित कार्यों का प्रशिक्षण नहीं लिया है। टीम ने बिना प्रशिक्षण और तकनीकी जानकारी के सफाई व्यवस्था की निगरानी किए जाने पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें