फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: फव्वारों और रोशनी से सजा काबा-मदीना का रौजा

Sat, 27 Jun 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-6-नगर के बलुहा मोहल्ले में रखा गया काबा मदीने का रौजा।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। मुहर्रम के अवसर पर नगर के बलुहा मोहल्ले में रहमानी नौजवान कमेटी द्वारा तैयार किया गया काबा-मदीना का रौजा तीसरे दिन भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। रौजे की भव्य सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी, फव्वारों और कृत्रिम तालाब में तैरती मछलियों ने लोगों का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के साथ आम लोग भी रौजे के दीदार के लिए पहुंचे और इसकी खूबसूरती को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए।
विज्ञापन




कालिया मस्जिद के सामने मैदान में स्थापित रौजे को बारीक नक्काशी और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था के साथ तैयार किया गया है। प्रवेश द्वार से लेकर अंदर तक की सजावट लोगों को अपनी ओर खींच रही है। रौजे के दोनों ओर लगाए गए रंगीन फव्वारे और मछलियों वाला तालाब इसकी सुंदरता को और बढ़ा रहे हैं। शाम ढलते ही रोशनी से जगमगाता रौजा देखने वालों की भीड़ लगातार बढ़ जाती है। रहमानी नौजवान कमेटी के सदस्य एहसान उल्ला ने बताया कि शनिवार को मुहर्रम के तीसरे दिन मगरिब की नमाज के बाद रौजे का पारंपरिक जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर देर रात पुनः बलुहा मोहल्ले में पहुंचकर संपन्न होगा।



आज निकलेगा तीजे का जुलूस



नगर के सिटी पैलेस के पास स्थित पन्नालाल हलवाई सुन्नी इमामबाड़े से शनिवार को मुहर्रम के तीसरे दिन तीजे का जुलूस निकाला जाएगा। इमामबाड़े के खादिम साबिर अहमद ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे ताजियादारों और मोहल्लेवासियों की मौजूदगी में जुलूस शुरू होगा। जुलूस में शामिल अकीदतमंद विभिन्न घरों से मुहर्रम से संबंधित सामान लेकर कर्बला जाएंगे, जहां फातिहा के बाद परंपरा के अनुसार उस सामान को दफन किया जाएगा।

फोटो-6-नगर के बलुहा मोहल्ले में रखा गया काबा मदीने का रौजा।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें