फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हरैया सतघरवा के डेढ़ लाख लोगों का सफर होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। हरैया सतघरवा ब्लॉक के डेढ़ लाख लोगों को रोडवेज बसों की सुविधा जल्द मिलने वाली है। हरिहरगंज बाजार से ललिया-शिवपुरा होते हुए बरदौलिया सिरसिया तक रोडवेज बसों का संचालन कराने की तैयारी की जा रही है। समय निर्धारण को लेकर क्षेत्र के लोगों से एआरएम गोपीनाथ दीक्षित वार्ता कर रहे हैं।
विज्ञापन


एआरएम ने बताया कि हरैया सतघरवा ब्लॉक के लोगों ने कई बार हरिहरगंज बाजार से ललिया-शिवपुरा होते हुए बरदौलिया सिरसिया तक रोडवेज बसों के संचालन की मांग की थी। उनकी मांग को ध्यान में रखते हुए विभागीय उच्चाधिकारियों से वार्ता की गई। अफसरों ने हरिहरगंज बाजार से ललिया-शिवपुरा होते हुए बरदौलिया सिरसिया तक रोडवेज बसों के संचालन का निर्देश दिया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रोडवेज बसों की संचालन की तैयारी की जा रही है। समय का निर्धारण होने के बाद जल्द ही इस रूट पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें