फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: छोटी काशी में आज निकलेगी अक्षय नवमी की ऐतिहासिक परिक्रमा

Tue, 17 Nov 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-4-बलरामपुर में ​स्थित झारखंडी मंदिर।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। प्राचीन मंदिरों और सरोवरों के लिए छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध बलरामपुर में 18 नवंबर को अक्षय नवमी की ऐतिहासिक नगर परिक्रमा निकाली जाएगी। सात कोस यानी करीब 22 किलोमीटर लंबी इस परिक्रमा में नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आठ से दस हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस वर्ष परिक्रमा का 114वां आयोजन होगा। श्रद्धालु गाजे-बाजे और भजन-कीर्तन मंडलियों के साथ नगर के प्रमुख धार्मिक स्थलों की परिक्रमा करेंगे।
विज्ञापन


अक्षय नवमी परिक्रमा समिति की ओर से आयोजन की तैयारियों को लेकर श्री झारखंडी मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। समिति अध्यक्ष डॉ. तुलसीश दुबे ने बताया कि बलरामपुर में सदियों से अक्षय नवमी पर नगर परिक्रमा की परंपरा चली आ रही है। इसके व्यवस्थित संचालन के लिए वर्ष 1912 में बलरामपुर राजपरिवार के संरक्षण में परिक्रमा समिति की स्थापना की गई थी।

संगठन मंत्री निशांत चौहान ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस और मेडिकल टीम तैनात रहेगी। नगर पालिका की ओर से परिक्रमा मार्ग पर साफ-सफाई, जल छिड़काव, मोबाइल टॉयलेट और पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। परिक्रमा में महिलाओं और बच्चों की भी बड़ी भागीदारी रहती है।
विज्ञापन


पूजा-अर्चना के बाद रवाना होगी परिक्रमा
बुधवार सुबह आठ बजे श्री झारखंडी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। सुबह नौ बजे भगवा ध्वज दिखाकर परिक्रमा का शुभारंभ किया जाएगा। मार्ग में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं की ओर से श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा। उनके लिए जलपान, मिष्ठान और फल वितरण की व्यवस्था रहेगी।

करीब 22 किलोमीटर की परिक्रमा पूरी करने के बाद श्रद्धालु पुनः श्री झारखंडी मंदिर पहुंचेंगे। यहां पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन होगा। इस अवसर पर डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू प्रसाद वितरित करेंगे।

समिति की बैठक में प्रधान पुजारी बाबा सोनू गिरी, विष्णु गिरी, विनय गिरी, बाबा दीन तिवारी, अविनाश मिश्रा, नारायण बाबा, जय प्रकाश श्रीवास्तव, राघवेंद्र कांत सिंह मंटू, अंबरीष शुक्ला, अक्षय शुक्ला, लकी गुप्ता, आशीष चौहान, शनि शुक्ला और जितेंद्र नारायण समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें