फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: फिरोज पप्पू हत्याकांड की सुनवाई अब 17 को

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट में फिरोज पप्पू हत्याकांड की सुनवाई अब 17 मार्च को होगी। एडीजे प्रदीप कुमार तृतीय एमपी-एमएलए कोर्ट ने शनिवार को प्रकरण में तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन तुलसीपुर नगर पंचायत फिरोज अहमद उर्फ पप्पू की जरवा मार्ग पर चार जनवरी 2022 की रात करीब 10:20 बजे हत्या हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान व दामाद रमीज नेमत समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। विवेचना के बाद पुलिस ने एमपी-एमएलए कोर्ट में आरोप पत्र प्रस्तुत किया, तबसे प्रकरण की सुनवाई हो रही है। शनिवार को प्रकरण की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में होनी थी।
विज्ञापन

अब सुनवाई की तिथि 17 मार्च निर्धारित की गई है। फिलहाल इसमें रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान व दामाद रमीज नेमत को जमानत मिल चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें