फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सिपाही भर्ती परीक्षा पास कर किसान के बेटों ने बढ़ाया मान

विज्ञापन
बलरामपुर के रेहरा बाजार में सिपाही भर्ती चयन होने पर मिठाई ​खिलाकर खुशी जताते परिजन।-संवाद
विज्ञापन
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। सिपाही भर्ती परीक्षा पास करके किसान के बेटों ने मान बढ़ाया है। रेहरा बाजार ब्लॉक के ग्राम जुवारा के मजरा घोलापार के मनोज कुमार वर्मा व रामभवन वर्मा की सफलता पर परिजन गदगद हैं।
विज्ञापन

घोलापार निवासी कंसराज वर्मा ने बताया कि उनके पुत्र मनोज के साथ उनके छोटे भाई वंशराज वर्मा के पुत्र रामभवन का उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर चयन हुआ है। पुत्र व भतीजे ने हनुमान प्रसाद वर्मा इंटर काॅलेज से इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की। बाबा तपसी दास महाविद्यालय रेहरा बाजार से स्नातक की पढ़ाई की। परीक्षा में चयनित मनोज व रामभवन ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता व गुरुजनों को दिया है।
दोनों ने खुशी जताते हुए बताया कि परीक्षा पास करने के बाद सेवा करने का मौका मिला है। एक ही परिवार के दो बच्चों की सफलता पर ब्लाॅक प्रमुख पंकज सिंह चौहान, भाजपा नेता संतोष कुमार सिंह पिंकू, प्रधान प्रतिनिधि नब्बन वर्मा, प्रधान दिनेश कुमार व शत्रोहन मिश्र ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें