फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे

Fri, 29 Dec 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर(बलरामपुर)। आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में इंटरनेशनल जनरल नॉलेज ओलंपियाड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन की तरफ परीक्षा का आयोजन बीते दिनों विद्यालय परिसर में हुआ था।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि जनरल नॉलेज विषय की परीक्षा में विद्यालय सार्वी गुप्ता, प्रतीक पाठक, आदित्य शर्मा, अशरफ हुसैन, स्नेहा बरनवाल, आयुष यादव, प्रकाश विश्वकर्मा व प्रखर सिंह व अधिराज सिंह ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। इसके अलावा अन्य 49 प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था। इन प्रतिभागियों को शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें