बलरामपुर के पायनियर पब्लिक स्कूल में सम्मानित किए गए मेधावी
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। नगर के पायनियर पब्लिक स्कूल में बीते दिन मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने अतिथियों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार भेंट किया गया।
मेधावी सम्मान समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली, जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम, बीएसए डॉ. रामचन्द्र व चंदन पांडेय व विद्यालय के प्रबंधक डा. एमपी तिवारी आदि ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
कक्षा नर्सरी से कक्षा 11 तक की कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले मेधावियां को मेडल व सार्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कक्षा तीन, चार व पांच जूनियर ग्रुप की छात्र-छात्राओं ने होली गीत व नृत्य प्रस्तुत किया। तनिष्का कसौधन, रितिका सिंह, देवांशी सिंह व स्वास्तिका पांडेय आदि ने जोगी जी धीरे-धीरे गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के सह निदेशक आकाश तिवारी, अध्यक्ष डा. पीएन तिवारी व मीता तिवारी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. सदगुरू प्रसाद, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. जेपी तिवारी, डा. केके अंसारी, उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव व शिखा श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।