फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में कोरोना की पुष्टि होने पर होंगे होम आइसोलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जांच में कोरोना की पुष्टि होने पर संबंधित को तत्काल होम आइसोलेट कराया जाए। गैर राज्यों से आने वाले शत-प्रतिशत लोगों की कोविड 19 जांच कराई जाए। यह बातें कलेक्ट्रेट सभागार की बैठक में बुधवार को डीएम श्रुति ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को निर्देश देते हुए कही।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि ग्राम व शहरी क्षेत्र में तैनात आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम व कोटेदार की सम्मलित निगरानी समिति को सक्रिय कर दिया जाए जो कोविड 19 संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागरुक करेंगे।
साथ ही समिति की तरफ से कोविड 19 पॉजिटिव लक्षण वाले व्यक्ति की सूचना भी तत्काल मुहैया कराई जाए। ग्राम निगरानी समिति में गांव के संभ्रांत व्यक्तियों को जोड़ा जाए। कोविड 19 टीकाकरण की समीक्षा में डीएम ने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण कराया जाए। सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह को डीएम ने निर्देश दिया कि जनपद स्तरीय टीम गठित कर जिले के सभी सीएचसी व पीएचसी का निरीक्षण कराएं और खामियों को दूर कराएं।
विज्ञापन

आम जनमानस कोो बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में कोताही कदापि न बरती जाए। नियमित टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना, आशा भुगतान, बीएचएसएनसी बैठक आदि योजनाओं की भी डीएम ने गहन समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
बैठक में सीडीओ रिया केजरीवाल, अपर सीएमओ डॉ. एके सिंघल, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. बीपी सिंह, सीएमएस डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव, बीएसए डॉ. रामचंद्र, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, विनोद कुमार त्रिपाठी, शिखा श्रीवास्तव व डॉ. अनामिका सिंह सहित सभी मेडिकल अफसर मौजूद रहे।
कोरोना टीकाकरण का चौथा चरण एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। चौथे चरण में 45 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी व्यक्तियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। जिला कोल्ड चेन प्रबंधक डॉ. श्याम जी मिश्रा ने बताया कि एक अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल के बीच 45 वर्ष से अधिक आयु वाले एक लाख 44 हजार लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। तीसरे चरण में एक मार्च से 31 मार्च के बीच 51 हजार 165 बीमार व बुजुर्ग व्यक्तियों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें