फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कार पाकर खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मतदाता जागरूकता अभियान के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जीत हासिल कर पुरस्कार पाने वाले विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जिले के माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित पोस्टर, पेंटिंग, स्लोगन व रंगोली प्रतियोगिताओं में हिस्सेदारी की थी। इनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को डीएम ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान की कड़ी के तहत कलेक्ट्रेट में बीते दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं को कराया गया था।
इसमें मेंहदी में प्रतियोगिता में बालिका इंटर कालेज की मानसी ने प्रथम, भारतीय विद्यालय इंटर कालेज की अंकिता मिश्रा ने द्वितीय व बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कालेज की अंजू पटेल ने तृतीय स्थान हासिल कर पुरस्कार जीता है। पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में बलरामपुर बालिका माडर्न इंटर कालेज की छात्रा अल्फि खान ने प्रथम, बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज की छात्रा श्रीया गुप्ता ने द्वितीय व कस्तूरबा आर्य बालिका दीक्षा मिश्रा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

स्लोगन में एमपीपी इंटर कालेज के छात्र शुभम श्रीवास्तव प्रथम, कस्तूरबा आर्य बालिका इंटर कालेज की छात्रा अंशिका अलंकार द्वितीय व एमडीके बालिका इंटर कालेज की छात्रा ईरा खान तृतीय स्थान पर रही। रंगोली में तुलसीपुर सिटी मांटेसरी की छात्रा शाहजीन बानो, समानजा खान व इकरा खान ने प्रथम, बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कालेज के छात्र आबिशकार यादव, छात्रा याशिका साहू व साक्षी ने द्वितीय और बलरामपुर माडर्न इंटर कालेज की छात्रा प्रियांशी मिश्रा, नव्या पाठक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें