फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ढाई करोड़ से बदलेगी शिव मंदिर व जोड़ग्गा पोखरा की सूरत

Mon, 11 May 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-18-बलरामपुर केतुलसीपुर में ​स्थित शिव मंदिर व जोड़ग्गा पोखरा।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। नगर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले शिव मंदिर और जोड़ग्गा पोखरा का अब कायाकल्प होने जा रहा है। प्रदेश सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए ढाई करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है, जिससे पूरे परिसर की तस्वीर बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। इससे नगरवासियों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन




नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अफरोज अहमद रिंकू ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नगर को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने का अभियान तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में शिव मंदिर और जोड़ग्गा पोखरा के सुंदरीकरण को प्राथमिकता दी गई है। यह स्थल धार्मिक आस्था का बड़ा केंद्र है, जहां कजरीतीज, महाशिवरात्रि, सावन और अधिक मास के सोमवार पर हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। कहा कि यह परियोजना तुलसीपुर की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को नई ऊंचाई देगी तथा आने वाले समय में यह स्थल पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित होगा। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।



आकर्षक घाटों व फसाड लाइटों से जगमगाएगा परिसर



परियोजना के तहत पोखरे के चारों ओर पक्के और आकर्षक घाट बनाए जाएंगे। जल संरक्षण और स्वच्छता के लिए आधुनिक फिल्ट्रेशन सिस्टम लगाया जाएगा। सुरक्षा के लिए चारों तरफ मजबूत रेलिंग लगेगी। शाम के समय पूरे परिसर को रोशनी से जगमग करने के लिए हाईमास्ट और फसाड लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे मंदिर परिसर की भव्यता और बढ़ जाएगी। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए बैठने हेतु बेंच, छायादार पौधरोपण तथा इंटरलॉकिंग टाइल्स से बने पैदल पथ तैयार किए जाएंगे। साथ ही पेयजल समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं को भी परियोजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें