फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 1.93 करोड़ से बदलेगी ग्रामीण सड़कों की सूरत

विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर विधान सभा क्षेत्र में ​स्थित जर्जर सड़क।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। 13 गांवों में खड़ंजा व सीसी रोड के निर्माण के लिए एक करोड़ 93 लाख 89 हजार रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। इससे क्षेत्र के दर्जनभर गांवों में आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन

कोयलखार से भगोसर तक खड़ंजा वाली सड़क के निर्माण पर 10.25 लाख रुपये खर्च होंगे। चौबेपुर से परसा गांव को जोड़ने के लिए 23 लाख रुपये की लागत से सड़क बनाई जाएगी। गौरा बगनहा में समय माता मंदिर से गुलहरिया पोखरे तक 13.08 लाख रुपये तथा पकड़ी के मजरे मधपुर से राम लखन बाबा मंदिर तक 7.60 लाख रुपये से पक्का खड़ंजा बनेगा। ग्राम बिजुलिया में 17.29 लाख रुपये से नई सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
खम्हरिया से हज्जीडीह तक 18.77 लाख रुपये, गनवरिया के मजरे करमहिया से बगनहवा घाट तक 24.97 लाख रुपये और मझौवा के मजरे जनुका में बांध तक 7.74 लाख रुपये से नए खड़ंजे लगाए जाएंगे। विश्रामपुर के मजरे त्रिलोकपुर में जिगनिहवा तालाब पर कटान रोकने के लिए 50 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाएगा, जिस पर 15.16 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं, सिसवा बाबा जलाली शाह की मजार से जूड़ा बाबा के मंदिर तक 14.23 लाख रुपये, चौहत्तरखुर्द में पश्चिम मंदिर से ट्रांसफार्मर तक 11.35 लाख रुपये और सोनपुर में 14.25 लाख रुपये से सीसी रोड बनाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्राम पलईडीह में शमशान घाट तक खड़ंजा निर्माण पर 16.20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बजट जारी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। ग्रामीण राजू, विवेक व इरफान आदि का कहना है कि इन कार्यों से क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही सड़क संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने बताया कि शीघ्र ही इन सड़कों का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें