फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 12 फीट का विशाल अजगर निकलने से मचा हड़कंप

Wed, 20 May 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-30-बलरामपुर के कवही पहाड़ी नाले में अजगर को सुरक्षित छोड़ते वन कर्मी इरफान ।-संवाद
विज्ञापन
जरवा। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग की तुलसीपुर रेंज के ग्राम पिपरा दुर्गानगर प्रतापपुर में बुधवार दोपहर विशाल अजगर के निकलने से हड़कंप मच गया। खेत के पास सेमल के पेड़ के नीचे करीब 12 फुट लंबे और 40 किलो वजनी अजगर को देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई और किसान जान बचाकर दूर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

किसान अनिल वर्मा, अजय मिश्रा, जवाहर, विनय और सोखा गन्ने के खेत की गुड़ाई कर वापस घर लौट रहे थे। तेज धूप से बचने के लिए सभी सेमल के पेड़ की छांव की ओर बढ़े, तभी उनकी नजर वहां पर कुंडली मारे अजगर पर पड़ी। अचानक सामने विशाल अजगर देखकर सभी के होश उड़ गए। इसकी सूचना तुरंत डायल 112 और वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि वनकर्मी इरफान समेत टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। बाद में उसे बोरे में बंद कर जरवा क्षेत्र के कवही पहाड़ी नाले में सुरक्षित छोड़ दिया गया। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें