फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हैंडपंप खराब होने से गहराया पेयजल संकट, बूंद-बूंद को तरसे ग्रामीण

Mon, 27 Apr 2026 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-8-बलरामपुर के लालपुर भवनडीह में खराब पड़ा हैंडपंप।-संवाद
विज्ञापन
पचपेड़वा। भीषण गर्मी शुरू होते ही क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है। क्षेत्र के कई गांवों में हैंडपंप खराब होने से ग्रामीणों के सामने पेयजल की किल्लत खड़ी हो गई है। हालात यह हैं कि लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

विकासखंड के 99 ग्राम पंचायतों में करीब 2200 हैंडपंप स्थापित हैं, लेकिन इनमें से 250 हैंडपंप खराब पड़े हैं, जबकि 50 हैंडपंप रिबोर के लायक हो चुके हैं। खराब हैंडपंपों की समय पर मरम्मत न होने से समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। कई गांवों में एक-दो हैंडपंप ही चालू हैं, जिन पर सुबह से ही महिलाओं और बच्चों की लंबी कतार लग जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी भरने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई बार हैंडपंप जवाब दे देते हैं, जिससे लोगों को दूसरे गांवों में जाना पड़ता है। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है। पशुओं के लिए भी पानी की समस्या खड़ी हो गई है। क्षेत्र के वकील व संदीप कुमार ने बताया कि हर साल गर्मी आते ही यही स्थिति बन जाती है, लेकिन जिम्मेदार विभाग समय रहते ध्यान नहीं देता। उन्होंने कहा कि अगर जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो लोगों को और गंभीर संकट का सामना करना पड़ेगा।
सहायक विकास अधिकारी संजीव कैराती ने बताया कि खराब हैंडपंपों को ठीक कराने का काम चल रहा है। जो हैंडपंप रिबोर के लायक हैं, उनके लिए जल निगम को सूचना दे दी गई है। जल्द ही समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें