फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बच्चों के साथ डीएम ने खाया कढ़ी-चावल और इडली-सांभर

विज्ञापन
फोटाे-28- रेहरा बाजार के सरायखास ​स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते डीएम। स्रोत सूचना विभ
विज्ञापन
रेहरा बाजार। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन बुधवार को खुद बच्चों के बीच पहुंचे। सरायखास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर कढ़ी-चावल और इडली-सांभर खाया। जोमैटो फीडिंग इंडिया की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे भोजन का स्वाद चखकर उसकी गुणवत्ता और पौष्टिकता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से भोजन के स्वाद और गुणवत्ता के बारे में भी बातचीत की।
विज्ञापन


डीएम ने निर्देश दिया कि पोषण संबंधी इस सुविधा का लाभ आंगनबाड़ी केंद्रों तक नहीं पहुंच पाने वाले बच्चों और गर्भवती महिलाओं को भी दिया जाए। विकासखंड के 60 आंगनबाड़ी केंद्रों पर जोमैटो फीडिंग इंडिया की ओर से बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

डीएम ने कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए शुरुआती उम्र में संतुलित आहार बेहद जरूरी है। भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और पौष्टिकता से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और संबंधित अधिकारी नियमित रूप से निगरानी करें, ताकि प्रत्येक बच्चे को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार भोजन मिल सके।
विज्ञापन


डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र में नामांकित बच्चों की संख्या और उनकी उपस्थिति की जानकारी भी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभिभावकों से लगातार संपर्क बनाए रखने और बच्चों को नियमित रूप से केंद्र भेजने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण के साथ ही उनके शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास की आधारशिला भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें