बलरामपुर के रामपुर रेंज में फीता काटकर पर्यटन स्थल का शुभारंभ करते विधायक, डीएम व अन्य।
बलरामपुर। सुहेलदेव वन्य जीव प्रभाग के रामपुर वन क्षेत्र में बुधवार काे ईको पर्यटन स्थल का शुभारंभ सदर विधायक पल्टूराम व डीएम पवन अग्रवाल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि पर्यटन स्थल शुरु होने से क्षेत्र के साथ जिले का भी विकास होगा।
डीएम ने थारू जनजाति की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यटन स्थल के विकास से रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। पर्यटन स्थल में लड्डू, बाजरा, बांस की टोपी व अन्य थारू सभ्यता के उत्पाद सहित स्थानीय उत्पादन बनाकर बिक्री किया जा सकता हैं। डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन ने कहा कि जंगल से सटे चित्तौड़गढ़ बांध को बोट वाचिंग और बर्ड वाचिंग जगह के रूप में विकसित किया जाएगा। जहां लोग जलाशय में नाव चलाकर तथा दूरबीन से मौजूद चिड़ियों को देखने का लुत्फ उठा सकेंगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रभात वर्मा, अमरजीत प्रसाद, केके श्रीवास्तव व नायब तहसीलदार शिवेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।