फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 18 नवंबर को आएगा न्यायालय बदलने का फैसला

Fri, 14 Nov 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पंचायत तुलसीपुर के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू हत्याकांड में कोर्ट बदलने की सुनवाई बृहस्पतिवार को पूरी हो गई है। जिला जज उत्कर्ष चतुर्वेदी ने प्रकरण की सुनवाई कर फैसला सुरक्षित कर लिया है। न्यायालय बदलने का फैसला 18 नवंबर को आएगा। वादी ने जिला जज को कोर्ट बदलने का प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन

तुलसीपुर नगर पंचायत के जरवा मार्ग पर चार जनवरी 2022 की रात करीब 10:20 बजे पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की हत्या हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान व दामाद रमीज अहमद समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मामले में पूर्व सांसद रिजवान जहीर पर गंभीर आरोप लगाकर रासुका में कार्रवाई की थी। मामले में पुलिस का आरोप था कि सपा में टिकट की दावेदारी को लेकर पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू की हत्या की गई थी। पूर्व सांसद रिजवान जहीर इस समय ललितपुर जेल में बंद हैं। इस मुकदमे में पूर्व सांसद की बेटी जेबा रिजवान व दामाद रमीज अहमद जमानत पर हैं। इस मुकदमे में फैसले से पूर्व सांसद का राजनीतिक भविष्य भी तय होगा।


एमपी-एमएलए कोर्ट में 20 को निर्णय पर सुनवाई

बलरामपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट में बृहस्पतिवार को पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत तुलसीपुर फिरोज अहमद उर्फ पप्पू हत्याकांड के निर्णय पर फैसले का लोग इंतजार कर रहे थे। विशेष न्यायाधीश दीप नारायण तिवारी ने निर्णय पर सुनवाई के लिए 20 नवंबर को तिथि तय कर दी है। बताया जा रहा है कि एमपी-एमएलए कोर्ट पर इस मामले की सुनवाई लगभग पूरी हो गई है। इसमें अब फैसला होना बाकी है। एमपी-एमएलए कोर्ट पर निर्णय आने के फैसले को लेकर पूरे दिन वकीलों के बीच चर्चा होती रही। दोनों पक्षों के लोग अपना-अपना तर्क देते रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें