फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटर में जिले की बेटियों ने लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 उत्तीर्ण करने में जिले की बेटियों ने परचम लहराया है। जिले में हाईस्कूल में लड़कों का रिजल्ट 76.52 प्रतिशत वहीं बेटियों का 85.68 प्रतिशत रहा। इसी तरह इंटरमीडिएट में लड़कों का 76.97 प्रतिशत व बेटियों का रिजल्ट 79.77 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में बेटियों ने बाजी मारी है। 10वीं में प्रशांत 90.33 और 12वीं में हर्ष ने 88.20 प्रतिशत अंक लाकर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रदेश की रैंकिंग में हाईस्कूल का 57वां और इंटरमीडिएट का 39वां स्थान रहा है। छात्र छात्राओं की सफलता पर प्रधानाचार्यों, शिक्षकों व अभिभावकों ने सराहना की है।
विज्ञापन

डीआईओएस एमके कनौजिया ने बताया कि शनिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। प्रदेश के 75 जिलों में इस बार हाईस्कूल का 57वां और इंटरमीडिएट का 39वां स्थान रहा है। डीआईओएस दफ्तर के लिपिक अंकित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हाईस्कूल में पंजीकृत 17226 की तुलना में 16246 और इंटरमीडिएट में 11045 की तुलना में 10470 परीक्षार्थियों ने यूपी बोर्ड 2020 की परीक्षा दी है। हाईस्कूल में 80.41 प्रतिशत के साथ 13064 और इंटरमीडिएट में 78.25 प्रतिशत के साथ 8193 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में सफल हुए हैं। हाईस्कूल में छात्रों की सफलता का प्रतिशत 76.52 और छात्राओं के सफलता का प्रतिशत 85.68 रहा है। इंटरमीडिएट में 76.97 प्रतिशत के साथ छात्र और 79.77 प्रतिशत के साथ छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं।
हाईस्कूल में सीएमएस इंटर कॉलेज के छात्र प्रशांत पाठक ने 90.33 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। बलरामपुर मॉडर्न बालिका इंटर कॉलेज की हर्षिता गुप्ता ने 90 प्रतिशत के साथ दूसरा और 89 प्रतिशत के साथ प्रवीन मिश्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।, जबकि इमामुल चर्च इंटर कॉलेज के छात्र अमन श्रीवास्तव भी 89 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं। बालिका मॉर्डन इंटर कॉलेज के छात्र राजन तिवारी 88.83 प्रतिशत, सीएमएस इंटर कॉलेज के छात्र आकाश शुक्ला व अविनाश कुमार उपाध्याय ने 88.67 प्रतिशत अंक अर्जित किया है। इंटरमीडिएट में स्कॉलर अकादमी इंटर कॉलेज उतरौला के छात्र हर्ष जायसवाल ने 88.20 प्रतिशत के साथ बाजी मारी।
विज्ञापन

बालिका मॉर्डन इंटर कालेज के छात्र कृष्ण मोहन पांडेय ने 87 प्रतिशत के साथ दूसरा, भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज उतरौला के छात्र सुरजीत कुमार व सीएमएस इंटर कॉलेज तुलसीपुर की छात्रा चेष्ठा त्रिपाठी ने 86 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कॉलर अकादमी इंटर कॉलेज उतरौला के आशुतोष साहनी ने 85.80 व मोहम्मद कासिैैैम खान ने 85.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। परीक्षार्थियों की सफलता पर निदेशक डॉ. रेखा शर्मा, प्रबंधक असलम शेर खान, प्रधानाचार्य केके सरोज, मेजर एचपी वर्मा, केपी यादव आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए छात्रों के कठिन परिश्रम व लगन की सराहना की है। डीआईओएस व सभी प्रधानाचार्यों ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें