फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एवरेस्ट फतह करने निकलीं बलरामपुर की बेटियां

Thu, 07 May 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-9-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में नेपालएवरेस्ट जाने से पहले अ​धिकारियों एवं जनप्रतिनि​धियों क
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक नई पहल के तहत बृहस्पतिवार को तीन छात्राएं एवरेस्ट बेस कैंप के लिए नेपाल राष्ट्र रवाना हुईं। कलेक्ट्रेट परिसर से जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर विदा किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने बेटियों के साहस और हौसले की सराहना करते हुए उनके सफल अभियान की कामना की।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पचपेड़वा की छात्रा नीलांशु, डीएवी इंटर कॉलेज की प्रियंका उपाध्याय और कंपोजिट स्कूल रामनगरा की प्रियंका प्रजापति एवरेस्ट बेस कैंप अभियान में हिस्सा लेंगी। इनके साथ हैंडबॉल स्पोर्ट्स स्टेडियम की प्रशिक्षक हिना खातून भी रवाना हुईं। कार्यक्रम में छात्राओं के अभिभावक भी मौजूद रहे। सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला और जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। एवरेस्ट बेस कैंप जैसे चुनौतीपूर्ण अभियान में शामिल होना जिले के लिए गर्व की बात है। प्रदेश सरकार महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। बेटियों को शिक्षा, खेल और साहसिक गतिविधियों में आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। डीएम विपिन कुमार जैन व सीडीओ हिमांशु गुप्ता ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अभियान जिले की अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने और बड़े सपने देखने की प्रेरणा देगा। इस अवसर पर उपायुक्त श्रमायुक्त सुशील अग्रहरि, डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय व जिला सूचना अधिकारी आशुतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें