फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सूरज का ताप देख कूलर को आया पसीना

Sun, 21 Jun 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-31-बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर धूप से बचने के लिए दुपट्टा लपेटकर जाती युवती ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। पारा 41 डिग्री सेल्सियस से पार होने के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल है। सूरज की तपिश व गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती लोगों को रुला रही है। दिन व रात में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में रविवार को मौसम साफ रहा। सुबह ही तेज धूप निकल आई। 10 बजते ही आसमान से आग बरसने लगा। रविवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम से राहत नहीं मिलेगी। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई गई है। जिला आपदा प्रबंधक अरुण सिंह ने बताया कि मौसम पूर्वानुसार बलरामपुर व आसपास क्षेत्रों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक सकता है। गर्मी से बचाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। सार्वजनिक स्थानों पर शीतल पेयजल व छाया वाले स्थान का प्रबंध किया गया है। ताकि बाहर से आने वाले लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। भीषण गर्मी के बीच बिजली की आंख मिचौली ने उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया है। जिला मुख्यालय के मोहल्ला सिविल लाइन, नौशहरा, चिकनी, गोविंदबाग, अचलापुर, खमौवा, पहलवारा व पूरबटोला मोहल्ले में दिन भी बिजली की आवाजाही होती रही। भीषण गर्मी में कूलर का भी असर नहीं पड़ रहा है। इन मोहल्लों में करीब 22 बार ट्रिपिंग की समस्या देखी गई। दिन के समय बिजली जाने से लोग बेहाल हो रहे हैं। बाहर तेज धूप और कमरे में गर्मी के बीच लोगों का जीना मुहाल है। उतरौला व तुलसीपुर क्षेत्रों में इन दिनों पांच से छह घंटे प्रतिदिन बिजली कटौती हो रही है। उपभोक्ता राधेश्याम, राहुल, कमलेश, ममता व शनि ने बताया कि रात के समय बिजली जाने से नींद खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें