फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 10 दिनों में 6,12,226 वोटरों का एसआईआर पूरा करने की चुनौती

विज्ञापन
बलरामपुर के गदुरहवा मोहल्ले में एसआईआर फार्म भरवाते बसपा नेता शाबान अली व बीएलओ ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। 10 दिनों में जिले के 6,12,226 वोटरों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पूरा करने की चुनौती है। जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 172 सुपरवाइजरों की निगरानी में 1724 बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) घर-घर जाकर अभियान को पूरा करने में जुटे हुए हैं। अब तक सभी बीएलओ ने 61.33 फीसदी वोटरों से गणना प्रपत्र भरवा लिया है।
विज्ञापन

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 11 दिसंबर तक चलेगा। सोमवार को शाम चार बजे तक 15 लाख 83 हजार 27 वोटरों के सापेक्ष 61.33 फीसदी के साथ नौ लाख 70 हजार 801 का गणना प्रपत्र भराया जा चुका है। 11 दिसंबर तक 38.67 फीसदी के साथ छह लाख 12 हजार 226 वोटरों का गणना प्रपत्र भरा जाना है। सदर विधानसभा क्षेत्र में 434 बीएलओ ने 57.27 फीसदी वोटरों का मिलान कर गणना प्रपत्र भरवा लिया है। 42.73 फीसदी वोटरों का मिलान कर गणना प्रपत्र भरा जाना है।
उतरौला विधानसभा क्षेत्र में 463 बीएलओ ने 57.92 फीसदी वोटरों का मिलान कर गणना प्रपत्र भरवाया है, जबकि 42.08 फीदसी वोटरों का मिलान करके गणना प्रपत्र भरवाना है। तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में 414 बीएलओ ने 63.91 फीसदी वोटरों का मतदाता सूची से मिलान करके गणना प्रपत्र भरवा लिया है। यहां पर अब 36.09 फीसदी वोटरों का मिलान होना है। गैसड़ी विधासभा में 413 बीएलओ ने अब 67.44 फीसदी वोटरों का गणना प्रपत्र मिलान कर लिया है। गैसड़ी में 32.56 फीसदी वोटरों का मिलान करके गणना फॉर्म भरवाना बाकी है।
विज्ञापन

सुपरवाइजरों को समय से कार्य पूरा कराने की जिम्मेदारी
चारों विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर में तेजी लाने के लिए सुपरवाइजरों को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी बीएलओ को समय से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। समय से कार्य पूरा कराने के लिए अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी लगाया गया है।
विज्ञापन

- ज्याेति राय, एडीएम वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें