फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: युवक का संदिग्ध हालत में घर पहुंचा शव

Tue, 13 Jan 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के बसावन बनकट में रोते-बिलखते परिजन।
विज्ञापन
रेहरा बाजार। ग्राम बसावन बनकट के मजरे बदलडीह निवासी हरीश कुमार चौहान उर्फ गिनती (35) का शव सोमवार रात करीब 11 बजे संदिग्ध अवस्था में घर पहुंचा। शव को खटिया से बांधकर घर लाया गया। पत्नी ने हत्या का आरोप लगाकर जांच व कार्रवाई की मांग की है। एसपी विकास कुमार के निर्देश पर रात में ही एएसपी विशाल पांडेय, सीओ राघवेंद्र प्रताप सिंह व प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने घर पर फॉरेंसिक टीम से जांच कराई है। गांव के एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


हरीश की पत्नी संजू देवी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार सुबह करीब सात बजे पति को गांव के सोनू घर से बुलाकर अपने रिश्तेदारी में ले गए थे। सोनू बाइक से पति को गैसड़ी क्षेत्र के ग्राम खखरा चित्तौड़गढ़ ले गए थे। रात में करीब 11 बजे खटिया पर लादकर दो लोग पति को घर छोड़ गए। पति का एक हाथ व पैर टूटा हुआ था। एक आंख फूटी थी। शरीर के कई अंगों पर कटे के निशान थे।

प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। प्रथम दृष्टया सड़क हादसा प्रतीत हो रहा है। गांव के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन



पांच मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
हरीश कुमार चौहान की मौत से पांच मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया है। पत्नी संजू देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। बड़ा बेटा शनि (13), बेटी शिवांशी (10), बेटा हिमेश (08), कुककन (05) व सूरज (03) अपने पिता की मौत से बेसुध हैं। मां फूलमता का कलेजा फटा जा रहा है। हरीश परिवार के पालन-पोषण का एक मात्र सहारा थे। परिवार के सिर से उनका साया छिन गया है। गांव के लोग परिवार को ढाढ़स बंधा रहे हैं।


घटनास्थल की भी कराई जा रही जांच
एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि पहले दोनों लोग बाइक से चित्तौड़गढ़ जलाशय देखने गए थे। वहां नशा किया। इसके बाद दो जगहों पर रिश्तेदारी में गए। दोनों बाइक से घर आ रहे थे। तभी रास्ते में सड़क हादसा हो गया। हादसे में हरीश कुमार चौहान घायल हो गए। हादसे वाले स्थल की भी जांच कराई जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें