फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हेंगहा पहाड़ी नाले का अप्रोच टूटा, आवागमन बाधित

विज्ञापन
बलरामपुर के हेंगहा पहाड़ी नाले पर टूटा एप्रोच ।-संवाद
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। क्षेत्र के चौधरीडीह-सिरसिया मार्ग पर बने हेंगहा पहाड़ी नाला का अप्रोच फिर टूट गया है। इससे लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि हर वर्ष हल्की बारिश में अप्रोच टूट जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीण अयोध्या प्रसाद, प्रवेश कुमार, मो. सलीम, राजेंद्र प्रसाद और हरीराम ने बताया कि पीडब्ल्यूडी हर साल इसकी मरम्मत तो कराता है, लेकिन काम टिकाऊ नहीं होता। करीब एक माह पहले अप्रोच को दुरुस्त करने के लिए बोरियों में मिट्टी भरकर डाली गई थी, लेकिन पहली ही बारिश में सारी मेहनत बेकार हो गई। ग्रामीणों ने विभाग से स्थायी समाधान करने की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें