फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तीन बार दिया प्रार्थनापत्र, नहीं हुई सुनवाई

विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर में फरियाद सुनते डीएम व एसपी ।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर/बलरामपुर। तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। नवागत डीएम विपिन कुमार जैन, एसपी विकास कुमार व सीडीओ हिमांशु गुप्त तुलसीपुर तहसील के सभागार में पीड़ितों की शिकायतों की सुनवाई की। डीएम के समक्ष पीड़ितों का दर्द छलका तो डीएम ने दूर करने का आश्वासन दिया। तीनों तहसीलों में 89 प्रार्थनापत्र आए, जिसमें सिर्फ नौ का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

तुलसीपुर के देवीपाटन निवासी सद्दाम हुसैन ने डीएम को प्रार्थनापत्र दिया। कहा कि 22 अक्तूबर को दबंगों ने मेरी बाउंड्रीवॉल गिरा दी है। तबसे दौड़ रहा हूं, लेकिन न्याय नहीं मिल सका है। परसपुर करौंदा गांव के निवासी रक्षाराम ने छह माह से खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप को ठीक कराने का प्रार्थनापत्र दिया। कहा कि कई बार दौड़ चुका हूं, लेकिन अभी तक खराब हैंडपंप ठीक नहीं हो सका है। सुखरामपुर निवासी रजिया दहेज उत्पीड़न, ग्राम वीरपुर गौरा चौराहा निवासी गुरजीत सिंह ने खेत में लटकते बिजली के तार ऊंचे कराने, ग्राम खैरा निवासी सलीम ने जमीन विवाद निस्तारण कराने, ग्राम सिसहनिया बरगदही निवासी सेहरून्निशा ने पति पर घर से भगाने व बिलोहा निवासी कन्हैया लाल ने अपनी जमीन पर अवैध निर्माण रोकने की मांग की।
सुनवाई के दौरान 23 प्रार्थनापत्र आए, जिसमें चार का निस्तारण कराया गयास्बाकी बचे प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराने के लिए डीएम ने पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा। कहा कि विवादों का निस्तारण कराने में कोई भी लापरवाही न बरती जाए। उतरौला तहसील में एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति राय ने आने वाले फरियादियों के शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान 30 प्रार्थनापत्र आए, जिसमें सिर्फ एक का निस्तारण हो सका। सदर तहसील में एडीएम न्यायिक शिव नरायन सिंह ने पीड़ितों की शिकायतें सुनीं। यहां 36 प्रार्थनापत्र आए, जिसमें चार का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें