फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सिद्ध रतननाथ बाबा के लिए देवीपाटन मंदिर में दलीचा तैयार

विज्ञापन
बलरामपुर के श​क्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में ​स्थित श्री रत्ननाथ मंदिर।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। चैत्र नवरात्र पर शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में ऐतिहासिक मिलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नेपाल के चौखड़ा दांग से आने वाली सिद्ध रतननाथ की पवित्र शोभायात्रा पंचमी के दिन मंदिर पहुंचेगी। इसके लिए मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है। बाबा रतननाथ की पूजा और दर्शन के लिए रंग-बिरंगी झालरों से सजा एक विशेष दलीचा तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

यह परंपरा मां पाटेश्वरी और सिद्ध रतननाथ बाबा की अनन्य भक्ति व प्रेम का प्रतीक है। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी ने बताया कि यह परंपरा सदियों पुरानी है। बाबा ने सैकड़ों वर्षों तक मां की तपस्या कर उन्हें प्रसन्न किया। मां पाटेश्वरी ने आशीर्वाद दिया कि नवरात्र की पंचमी से मंदिर में मां के साथ बाबा रतननाथ की भी पूजा की जाएगी। इसी परंपरा के तहत, पंचमी के दिन से मां के गर्भगृह में प्रसाद चढ़ाने का कार्य नेपाल से आए पुजारियों द्वारा ही संपन्न होता है। सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर तथा स्थानीय प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें