फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 150 गांवों में तकनीकी खराबी से 10 घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
बलरामपुर के हरैया सतघरवा उपकेंद्र में लगा ट्रांसफार्मर ।-संवाद
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। हरैया सतघरवा क्षेत्र में 50 गांवों में शुक्रवार रात 12 बजे से लगभग दस घंटे तक बिजली गुल रही। विद्युत उपकेंद्र हरैया बेलभरिया के चौधरीडीह फीडर में तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति बाधित रही। बिजली कटौती से क्षेत्र के हजारों बिजली उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

चौधरीडीह फीडर से बरदौलिया, मोतीपुर कला, हसनापुर, संगीतपुर, भगवानपुर, मणिपुर, चौधरीडीह, बिनुहनी कला, रतनवा, भवानीडीह, भटपुरवा, कटकुइयां, गनवरिया, उदईपुर, सुल्ताना, सिकंदर बोझी, धन्नीडीह, कोल्हुई, पिपरहवा, हिंडुलीकला, रनियापुर और रानीपुर सहित कई गांव प्रभावित हुए। इन गांवों में करीब 150 बस्तियां शामिल हैं। बिजली गुल होने से इन सभी क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ। लोगों को पानी की समस्या और अन्य दैनिक गतिविधियों में बाधा का सामना करना पड़ा। क्षेत्रवासी मनीष कुमार श्रीवास्तव, देवदास पासवान और आशुतोष कुमार तिवारी आदि ने अपनी परेशानी साझा की।
तकनीकी खराबी हुई दूर
विद्युत विभाग के अवर अभियंता अजीत सिंह ने बताया कि जयरामपुर खादर गांव की ओर जाने वाली लाइन में खराबी आई थी। यह खराबी रात के समय हुई, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई। विभाग की टीम ने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू किया। शनिवार सुबह तक लाइन को ठीक कर दिया गया। इसके बाद सभी प्रभावित गांवों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें