फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: खेत में काम कर रहे किशोर पर गिरी बिजली, दम तोड़ा

Thu, 09 Jul 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के गैसड़ी में धान की रोपाई करती महिलाएं ।
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में बृहस्पतिवार को बारिश के बीच बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना से परिजनों में रोना पीटना मच गया।
विज्ञापन

विकासखंड तुलसीपुर की ग्राम पंचायत सिंगाही के मजरा सिंगरौरा में बृहस्पतिवार की शाम बाबूलाल वर्मा का 15 वर्षीय बेटा आतीश कुमार खेत में काम कर रहा था। शाम करीब 4:30 बजे बादलों की तेज गर्जना के बीच बिजली गिरी, जिसकी चपेट में वह आ गया।

जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक किशोर ने दम तोड़ दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि आतीश छह बहनों और दो भाइयों में बड़ा था। उसकी सभी बहनों की शादी हो चुकी है। परिवार में अब उससे छोटा भाई विपिन वर्मा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय लेखपाल अजय सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। एसडीएम राकेश कुमार जयंत ने बताया कि उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है। उधर, रेहरा बाजार, श्रीदत्तगंज और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बारिश किसानों के लिए संजीवनी साबित हुई। किसान रामसूरत, अजीज, हनीफ और रामसमुझ ने बताया कि खेतों में पर्याप्त पानी आने से रोपाई का काम अब तेजी से हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें