फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान में बही किशोरी का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। गत पांच जुलाई को राप्ती नदी के किनारे धान की रोपाई कर रही किशोरी पिंकू (15) कटान में गिरकर लापता हो गई थी। किशोरी उतरौला कोतवाली क्षेत्र के सेखुईया गांव की रहने वाली थी। किशोरी की तलाश में प्रशासन ने गोताखोर लगाया था।
विज्ञापन

बुधवार देर रात किशोरी का शव इसी कोतवाली क्षेत्र के बौड़िहार गांव के पास बाढ़ के पानी से भरे बाग में तैरता हुआ मिला है। कोतवाल उतरौला वकील पांडेय ने बताया कि किशोरी के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें