फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों में आक्रोश, तीन दिन तक कारोबार ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। मंडी शुल्क को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। तुलसीपुर नगर के व्यापारियों ने तीन दिन के लिए कामकाज ठप कर गुरुवार से आंदोलन शुरू कर दिया है। व्यापारी नेता रूपचंद गुप्ता ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर आंदोलन शुरू किया गया है। केंद्र सरकार ने मंडी शुल्क माफ कर दिया है जबकि प्रदेश सरकार की तरफ से मंडी शुल्क वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

व्यापारी नेता के नेतृत्व में व्यापार मंडल तुलसीपुर के पदाधिकारी रामजी आर्य, श्याम बिहारी अग्रहरि, सरदार गुरमुख सिंह, देवेंद्र शर्मा व विनय सेठी आदि ने कारोबार ठप कर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि केंद्र सरकार ने पूरे देश में मंडी शुल्क समाप्त कर दिया है। प्रदेश सरकार की तरफ से इस मामले में दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है। इसी को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है।
कहा कि प्रदेश सरकार ने मंडी के अंदर व्यापार पर 1.5 प्रतिशत मंडी शुल्क व 0.5 प्रतिशत सेस लगा दिया है जबकि मंडी के बाहर व्यापार करने पर शुल्क मुक्त किया गया है। मंडी के अंदर व बाहर व्यापार किए जाने को लेकर कारोबारियों में दुविधा की स्थिति है। इस प्रकार कर प्रणाली से कर चोरी व भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। यह व्यवस्था व्यापारियों की परेशानी को बढ़ावा देने वाली है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर व्यापारियों ने तीन दिन का आंदोलन शुरू कर दिया है। इसी तरह सदर व उतरौला में भी व्यापारियों ने मंडी शुल्क को लेकर आंदोलन का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें