फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से किशोर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ललिया (बलरामपुर)। ग्राम रतोही निवासी एक किशोर की शनिवार की सुबह धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। युवक नित्यक्रिया के लिए गांव के बाहर गया था। वहीं बाग में उसका शव मिला है। पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के कारणों तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रतोही निवासी रिंकू उर्फ अजय तिवारी (17) शनिवार सुबह गांव के पूरब नित्यक्रिया के लिए गया था। काफी देर तक वापस न आने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान ग्रामीणों ने परिवारीजनों को बताया कि अजय का खून से लथपथ शव गांव के बाहर बाग में पड़ा है। उसके सिर तथा गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक ललिया जयदीप दूबे ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
चार माह पूर्व भी हुआ था हमला
ललिया (बलरामपुर)। रतोही गांव निवासी रिंकू उर्फ अजय तिवारी पर सितंबर में भी घर में चाकू से जानलेवा हमला हुआ था। परिवारीजन इस हमले को पुरानी रंजिश बता रहे है। इस मामले में अभियुक्त अभी भी जेल में है। अजय कक्षा 11वीं का छात्र भी था। परिवारीजन हत्या का कोई कारण अभी तक नहीं बता रहे है। किशोर की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। एसपी हेमंत कुटियाल ने भी घटना स्थल का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें