फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला कक्षाओं के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूलों की मोहल्ला कक्षाओं के संचालन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोरोना काल में शासन ने सभी स्कूलों के हेडमास्टरों व शिक्षकों को मोहल्ला कक्षाएं संचालित कराने का निर्देश दिया है। यह बातें बीएसए डॉ. रामचंद्र ने शनिवार को बेसिक शिक्षा कार्यालय में बीईओ व डीसी के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए कहीं।
विज्ञापन

बीएसए ने कहा कि सभी शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ मोहल्ला कक्षाओं का ब्योरा जुटाकर विभाग के वेब पोर्टल पर तत्काल अपलोड कराएं। बैठक में सभी बीईओ को तीन-तीन प्रतियों में प्रेरणा पत्रिका उपलब्ध कराई गई। खेलकूद धनराशि का शत-प्रतिशत उपभोग कर गुणवत्तापूर्ण सामग्री खरीदने, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का सत्यापन शीघ्र कराने का निर्देश दिया गया।
इस दौरान शारदा पोर्टल पर आउट ऑफ स्कूल बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने, समर्थ एप का लक्ष्य पूरा करने, एसएमसी व बीआरसी में निष्प्रयोज्य पड़ी धनराशि को तत्काल वापस करने और 14 पैरामीटर पर स्कूलों का कायाकल्प कराने आदि बिंदुओं पर समीक्षा की गई। बैठक में बीईओ हृदय शंकर लाल श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार, रामू प्रसाद, मनीराम वर्मा, महेंद्र कुमार त्रिपाठी, कुलदीप नारायण सिंह, डीसी निरंकार पांडेय, एनके सिंह, फिरोज अहमद, आभा त्रिपाठी, मोहित देव, संजय श्रीवास्तव व आशुतोष मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें