फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को किया अगवा, भरी मांग, सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार भोर नित्यकर्म के लिए गई किशोरी को गांव के ही दो युवक अगवा कर एक घर में ले गए। युवकों ने पहले किशोरी की मांग में सिंदूर भरा और बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

घटना के बाद युवकों ने किशोरी को नहर के किनारे छोड़ दिया और फरार हो गए। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जारी है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
क्षेत्रीय उपनिरीक्षक अख्तर ने बताया कि शनिवार को एक व्यक्ति ने दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी 13 वर्षीय बेटी भोर में गांव के बाहर नित्यकर्म के लिए गई थी। वहीं पर घात लगाकर बैठे गांव के ही दो युवकों ने किशोरी को अगवा कर लिया और अपने घर ले गए।
विज्ञापन

घर पर आरोपियों ने पहले किशोरी की मांग में सिंदूर भर दिया और फिर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद दोनों ने किशोरी को गांव के निकट नहर पर छोड़ दिया और फरार हो गए। घर पहुंची किशोरी ने आपबीती परिवारीजनों को बताई।
किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक रिंकू पासवान तथा अमर पासवान के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। एक आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। दूसरे के तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें