फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

उतरौला कोतवाली में दी गई तहरीर में एक महिला ने कहा है कि उसकी नाबालिग बेटी को गुरुवार शाम कुछ लोग बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। तुलसीपुर मार्ग पर स्थित शराब की दुकान के पास ले जाकर दो लोगों ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। कोतवाल उतरौला वकील पांडेय ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों का नाम उजागर नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें