फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पंपिंग सेट में दुपट्टा फंसने से किशोरी की मौत

Tue, 17 Feb 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। क्षेत्र के भंभरी गांव में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। पंपिंग सेट बंद करते समय किशोरी का दुपट्टा मशीन के पट्टे में फंस गया, जिससे वह चपेट में आ गई। घटना से गांव में शोक की लहर है। ग्राम प्रधान विनय कुमार मिश्र ने बताया कि भंभरी निवासी गुज्जू पाल अपने खेत में पंपिंग सेट से पानी चला रहे थे।
विज्ञापन


पानी पर्याप्त हो जाने के बाद उनकी बेटी सोनी (12) पंपिंग सेट बंद करने के लिए गई। इसी दौरान उसका दुपट्टा चल रहे पट्टे में फंस गया। पट्टे की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर ही सोनी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घर के लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


परिवार को ढाढ़स बंधा रहे लोग
अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप का रो-रोकर हाल बेहाल है। गांव के लोग भी शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाने पहुंच रहे हैं। पिता गुज्जू पाल ने सिसकते हुए बताया कि बेटी सोनी कंपोजिट विद्यालय भंभरी में कक्षा छह में पढ़ाई करती थी। बेटी पढ़ाई में रुचि रखती थी। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने खेतों में संचालित पंपिंग सेटों के पास सुरक्षा उपाय अपनाने की जरूरत बताई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें