फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में किशोर की मौत, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर/देवीपाटन (बलरामपुर)। दो मार्ग दुर्घटनाओं में एक किशोर की मौत हो गई है जबकि सात लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज सीएचसी तुलसीपुर में कराया जा रहा है। किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर अनिल सिंह ने बताया कि विशनपुर कला से देवीपाटन जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठा गुल्ले (12) नकटी नाले के पास अचानक नीचे गिर गया। ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन स्वामी व ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
दूसरा हादसा तुलसीपुर-हरैया मार्ग पर शंकरपुर चौराहे के पास टेंपो और मोटरसाइकिल की भिड़ंत से हुआ है। टेंपो पलटने से प्रदीप, शिव कुमार, गोविंद, बृजेश, मनीष, शिवम पांडेय व राजपाल घायल हो गए। घायलों को सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया है। सीएचसी अधीक्षक सुमंत सिंह चौहान ने बताया कि घायलों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें