फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सेमीफाइनल में पहुंची गोरखपुर, वाराणसी, बस्ती व अयोध्या की टीम

विज्ञापन
बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में हैंडबाल खेलती ​खिलाड़ी।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को नौ मुकाबले खेले गए। अपने-अपने मैच जीतकर गोरखपुर, वाराणसी, बस्ती व अयोध्या की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। 19 मार्च को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

दूसरे दिन मैच शुरू होने से पहले बसपा नेता शाबान अली, उप क्रीड़ा अधिकारी कमाल अहमद व प्रवेश कुमार रावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। बुधवार को पहला मैच अयोध्या व सोनभद्र के बीच हुआ। अयोध्या ने 15-6 से सोनभद्र को शिकस्त दी। अयोध्या की राजपति ने चार गोल किए। दूसरा मैच लखनऊ व वाराणसी के बीच खेला गया। वाराणसी ने 10-8 से लखनऊ को हराया। तीसरे मैच में बस्ती ने 11-5 गोल से मऊ और चौथवें मैच में गोरखपुर ने सुल्तानपुर को 15-5 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
इसी तरह पांचवां मैच अयोध्या व लखनऊ के बीच हुआ। अयोध्या ने 12-5 से लखनऊ को हराया। छठा मैच बलरामपुर व सुल्तानपुर के बीच खेला गया। बलरामपुर ने सुल्तानपुर को 11-3 से हराया। सातवें मैच में वाराणसी ने सोनभद्र को 18-9 गोल से, आठवें मैच में मऊ ने बलरामपुर को 5-3 गोल से व नौवें मैच में गोरखपुर ने बस्ती को 26-15 से हराया। इस अवसर पर प्रशिक्षक नागेंद्र गिरि, हिना खातून, विजय शंकर पांडेय, सूरज कुमार, अभय व पवन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
आज होगा फाइनल मुकाबला
उप क्रीड़ा अधिकारी कमाल अहमद ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन व अंकों के आधार पर गोरखपुर, वाराणसी, बस्ती व अयोध्या की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची है। 19 मार्च को पहला सेमीफाइनल गोरखपुर व वाराणसी व दूसरा सेमीफाइनल मैच बस्ती व अयोध्या के बीच खेला जाएगा। दोनों मैच के विजेता टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन

-
रिपोर्ट - राकेश कश्यप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें