फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के बयान से भड़के शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सेल्फी से उपस्थिति के संबंध में शिक्षा मंत्री के बयान को लेकर शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। मंत्री के बयान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए शिक्षकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। शिक्षकों ने कहा है कि सेल्फी से उपस्थिति का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर स्थित नार्मल स्कूल प्रांगण में रविवार को विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक हुई। एसोसिएशन के प्रांतीय कोषाध्यक्ष दिलीप चौहान ने कहा कि सेल्फी से उपस्थिति का शिक्षक शुरुआत से ही विरोध कर रहे हैं। इस संबंध में एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री व बेसिक शिक्षा मंत्री को पूर्व में ज्ञापन भी दिया जा चुका है।
विरोध के बावजूद सरकार ने सेल्फी से उपस्थिति का तुगलकी फरमान जारी कर दिया जिसे हम लोग कतई स्वीकार नहीं करेंगे। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला ने कहा कि शिक्षक पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं इसके बावजूद सरकार शिक्षक हितों का ध्यान नहीं रखती है। बेसिक शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के तीन दिन देरी से आने पर नौकरी से बर्खास्त करने का जो बयान दिया है उसके खिलाफ एसोसिएशन द्वारा निंदा प्रस्ताव पारित किया गया है।
विज्ञापन

बैठक में शिक्षकों ने शिक्षक नेता तारकेश्वर शाही के निलंबन के खिलाफ भी आक्रोश जताया और उनके बहाली की मांग की। इस अवसर पर तुलाराम गिरि, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, रामानुज वर्मा, सुभाष मिश्रा, विनोद चौहान, राघवेंद्र मिश्र, हरीश दीक्षित, अनूप सिंह व शिवाकांत त्रिपाठी सहित तमाम शिक्षक नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें