फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: वरिष्ठता के आधार पर शिक्षकों का किया जाए तबादला

Thu, 23 Apr 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-40-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में स्थानांतरण को लेकर प्रदर्शन करते ​​शिक्षक।-स्रोत : संगठन
विज्ञापन
बलरामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में अंतरजनपदीय स्थानांतरण को लेकर बुधवार को शिक्षकों काने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी शिव नारायण सिंह को सौंपकर भारांक नीति समाप्त कर वरिष्ठता के आधार पर स्थानांतरण किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए शिक्षक पायल, कल्पना, विकासकांत, हरिकेश, पूजा, अलका, कुसुम, पूनम, धर्मेंद्र तथा श्रावस्ती से आलोक सिंह, आशीष मिश्रा, गुरुचरण व चंद्रशेखर आदि ने कहाकि वर्तमान भारांक नीति के चलते बीते 10 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत वरिष्ठ शिक्षक अपने गृह जनपद नहीं पहुंच पा रहे हैं, जबकि कम अनुभव वाले शिक्षक स्थानांतरण का लाभ ले रहे हैं। इससे वरिष्ठ शिक्षकों के साथ अन्याय हो रहा है और उनके समानता के अधिकार का हनन हो रहा है। कहाकि आकांक्षी जनपदों में 2018 और 2020 में स्थानांतरण पर रोक लगी थी, साथ ही शासन ने दो वर्ष के भीतर स्थानांतरण का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया। इसके चलते शिक्षक लंबे समय से परिवार से दूर रहकर मानसिक व पारिवारिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। शिक्षकों ने मांग की कि बेसिक शिक्षा नियमावली के तहत वरिष्ठता के आधार पर हर वर्ष अंतरजनपदीय स्थानांतरण किया जाए। साथ ही आकांक्षी जनपदों से कम से कम 50 प्रतिशत पदों पर स्थानांतरण की व्यवस्था लागू की जाए। मांग किया कि मई माह में आवेदन लेकर इसी वर्ष स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि शिक्षक अपने गृह जनपद या नजदीकी जनपद में पहुंचकर बेहतर तरीके से कार्य कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें