फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरणा एप के खिलाफ शिक्षकों ने रैली निकालकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। निजता के अधिकारी उल्लंघन को लेकर शिक्षकों ने आंदोलन की राह पकड़ ली है। प्रेरणा एप के खिलाफ शिक्षकों ने बुधवार को रैली निकालकर विरोध जताया। सदर शिक्षा क्षेत्र के बीईओ दफ्तर में शिक्षकों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

सदर शिक्षा क्षेत्र के शिक्षक मोहित, हसीना, दिवाकर, देवेश, चंद्रभान व शैलेश आदि ने बीईओ दफ्तर के ब्लॉक संसाधन केंद्र सेखुईकला दफ्तर परिसर में बुधवार को प्रदर्शन करते हुए कहा कि प्रेरणा एप के माध्यम से महिला शिक्षकों व बेटियों की हाजिरी भेजे् जाने का फरमान जारी किया गया है।
इस फरमान के खिलाफ निजता के अधिकार अधिनियम का उल्लंघन मानकर शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन की राह पकड़ ली है। शिक्षकों से सिलेंडर रखवाली, एमडीएम के लिए सब्जी ढोना, जनगणना कराना, सर्वे, बीएलओ ड्यूटी, दूध बंटवाना व पोलियो से मुक्त कराने जैसे कार्य लिए जा रहे है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ एवं बीटीसी शिक्षक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को शिवपुरा बीआरसी परिसर में प्रदर्शन किया गया। धरने को संबोधित करते हुए शिवपुरा शिक्षा क्षेत्र के सत्य प्रकाश पाठक, तुलाराम गिरि, अशोक कुमार वर्मा, बृजराज राना, आशुतोष मिश्र, प्रीति वर्मा, अनुराग तिवारी आदि ने कहा कि प्रेरणा एप के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें