फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य की नियुक्ति में मनमानी की हो जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रधानाचार्य की नियुक्ति में मनमानी के विरोध में माडर्न इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच व कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शिक्षक अशोक शुक्ला, उमेश तिवारी, एसएन त्रिवेदी, टीएन मिश्र, विष्णू शुक्ला, बी संघर्ष, मधु मिश्रा, ऊषा शुक्ला, पूनम तिवारी, गीता सिंह, ज्योति पांडेय, कृष्णा त्रिपाठी, सुमन बाला, साधना सिंह, बच्छराज पांडेय, हेेमंत तिवारी, जेपी शुक्ला, गिरिजा शंकर, शिवांग पांडेय, ननकने वर्मा व आशुतोष वर्मा आदि ने कलेक्ट्रेट में धरने को संबोधित करते हुए कहा कि प्रबंध समिति की तरफ से प्रधानाचार्य की नियुक्ति में मनमानी की जा रही है।
गृह जनपद में कई वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों को प्रधानाचार्य के पद का दायित्व देने के बजाए बाहर के शिक्षकों को बैठाया जा रहा है। धरना प्रदर्शन के बाद डीएम को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों ने जांच व कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर शीघ्र उचित कार्रवाई की जाएगी। शिक्षकों ने इस संबंध में डीआईओएस को भी ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें