फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10.80 करोड़ रुपये से होंगे डीडीसी के विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 40 जिला पंचायत क्षेत्रों में विकास कार्यों पर 10.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नियोजन एवं विकास समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित किए गए हैं। 24 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन से पैसा मांगा गया है। शासन से बजट मिलने के बाद विकास कार्य कराए जाएंगे। 13.20 करोड़ रुपये जिला पंचायत के अफसरों व कर्मियों के वेतन, अनुरक्षण व अवस्थापना जैसे अन्य मदों में खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में जिला पंचायत की सामान्य बैठक के दौरान 531 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पारित किया गया था। पारित प्रस्ताव में से 24 करोड़ रुपये शासन से प्राप्त होना है। अपर मुख्य अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष रामावती देवी की अध्यक्षता में सभागार में नियोजन एवं विकास समिति की बैठक की गई। बैठक में नियोजन एवं विकास समिति के सभी सदस्यों ने चर्चा करते हुए वित्तीय वर्ष 2019-20 में शासन स्तर से 24 करोड़ रुपये की डिमांड की गई है। 10 करोड़ 80 लाख रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे।
विकास कार्यों के सभी प्रस्ताव स्वीकृत करने के अधिकार सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष को दे दिया है। अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद शासन स्तर से प्राप्त धनराशि विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। इसके अतिरिक्त 13 करोड़ 20 लाख रुपये अन्य मदों में खर्च किए जाएंगे। 25 प्रतिशत वेतन एवं पेंशन पर खर्च होंगे। वेतन एवं पेंशन के मद में छह करोड़ रुपये की धनराशि का प्रावधान रखा गया है। 25 प्रतिशत अनुरक्षण मद में खर्च किए जाएंगे। छह करोड़ रुपये अनुरक्षण कार्य का प्रावधान है। पांच प्रतिशत धनराशि अवस्थापना मद में लगाए जाएंगे। बैठक में समिति के सदस्य महबूब आलम, अख्तरी, विमला देवी, गीता देवी, अतीउल्लाह व रन्नू देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें