फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका को किया सम्मानित

Tue, 22 Sep 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-19-बलरामपुर के आदर्श कंपोजिट विद्यालय में ​शि​खिका को सम्मानित करते सभासद ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 से सम्मानित कंपोजिट विद्यालय आदर्श नगर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सलमा खान को वार्ड सिविल लाइंस के सभासद राघवेंद्र कांत सिंह मंटू ने सम्मानित किया। उन्होंने सलमा खान को उपलब्धि पर बधाई देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।
विज्ञापन


सभासद ने कहा कि सलमा खान ने शिक्षण कार्य के साथ विद्यालय के विकास, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर समर्पण के साथ कार्य किया है। राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलना उनके साथ ही पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनकी उपलब्धि अन्य शिक्षकों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।

सम्मानित होने के बाद सलमा खान ने आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें विद्यालय और विद्यार्थियों के हित में और अधिक उत्साह व प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें